होली और रमजान में सौहार्द बनाए रखने धमतरी पुलिस पूर्ण सतर्कता एवं पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार


होली और रमजान में सौहार्द बनाए रखने धमतरी पुलिस पूर्ण सतर्कता एवं पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार

एसपी ने आगामी त्यौहारो कें मद्देनजर शहर मे कानून व्यवस्था बनाये रखनेजारी किए महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश



त्योहारों के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 300 पुलिस बल,40 पेट्रोलिंग,10 मो.सा.पेट्रोलिंग,06 क्यूआरटी टीम,18 फिक्स पिकेट सहित रिजर्व बल मय बाडीगार्ड हेलमेट के किया गया है तैनात खुफिया पुलिस एवं ड्रोन के माध्यम से भी रखी जायेगी शहर की गतिविधियों पर पैनी नजर गुंडे,बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही है लगातार प्रभावी कार्यवाही,आगे भी रहेगी जारी यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से चैकिंग की जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध भी की जायेगी कार्यवाही किसी भी अप्रिय स्थिति एवं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए धमतरी पुलिस तैनात किया गया है,क्यूआरटी.एवं बलवा ड्रिल पार्टी                                                                                                                                                           धमतरी शहर में आगामी त्यौहारों,रमजान तथा आदि त्योहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्देनजर रखते हुए,पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर होली ड्यूटी हेतु पुलिस बल को ब्रिफ कर चौक चौराहे एवं संवेदनशील जगहों पर कुल लगभग 300 पुलिस बल,40 चार पहिया वाहन पेट्रोलिंग,10 मोटर सायकल पेट्रोलिंग,06 क्यूआरटी टीम,18 फिक्स पिकेट सहित रिजर्व बल मय बाडीगार्ड हेलमेट के पर्याप्त पुलिस बल वितरण कर तैनात किया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व से पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गए है।

आम नागरिकों के लिए सामान्य निर्देश

✅ मुखौटे पहनकर भ्रम या भय उत्पन्न न करें।

✅ सार्वजनिक सड़कों और रास्तों को अवरुद्ध कर होली न खेलें।

✅ अभद्र भाषा, गाली-गलौच और अपशब्दों का प्रयोग न करें।

✅ कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत धमतरी पुलिस को सूचना दें।

✅ साउंड सिस्टम,लॉउडस्पीकर का आवाज तेज ना रखे।

✅ होली में ग्रिस,पेंट का ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग ना करें

पेट्रोलिंग गाड़ी में लॉउड स्पीकर के माध्यम से भी एलायंस कर सभी नागरिकों को होली के निर्देशों की सूचना भी दी जा रही है। 

धमतरी जिले सहित धमतरी शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पूरे संसाधनों से लैस होकर ड्यूटी हेतु लगाया गया है।इस दौरान धमतरी पुलिस द्वारा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री एवं वाहनों आदि के साथ पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !