फरसियां में हुआ नारी जागरण एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम

0

 फरसियां में हुआ नारी जागरण एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम



उत्तम साहू 

नगरी/ नारी जागरण एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम गायत्री मंदिर में प्रज्ञा महिला मंडल ग्राम फरसियां में बहुत ही वृहद रूप से हुआ। सबसे पहले मां गायत्री का पूजा अर्चन करके कार्यक्रम की शुरूआत किए। इसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किए, श्रीमती मीना सोन द्वारा नारी जागरण के बारे में महिलाओं को बताया, श्रीमती गौरी साहू द्वारा नशा के बारे में चर्चा की। साथ ही नूतन सिन्हा द्वारा आत्मनिर्भर कैसे बनें. अपने परिवार को कैसे चलायें इसके बारे में बताया। सभी महिलायें नारी शिक्षा एवं नारी जागरण पर गीत कविता के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दिया। साथ ही बिंदी लगाओ, रूप श्रृंगार, कुर्सी दौड, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल रूप देने गायत्री प्रज्ञा पीठ महिला पदाधिकारियों में श्रीमती रेणुका सोन, केशरी ध्रुव, लोकेश्वरी सोन, वेणु साहू चन्द्रकला साहू, द्रोपती साहू,नारायणी सोन, अनिता सिन्हा, का योगदान रहा। साथ ही इस कार्यक्रम में श्रीमती रामकुमारी सोन, अमिता बनाप, लेखनी सोन, महेश्वरी सोन, महेश्वरी नाग, मीना शाडिल्य, कमला प्रजापति, बसती साहू, सविता साहू, मीनाक्षी सेन, हिना साहू, ईसा सोन, आदि बहुत जनसंख्या में महिलायें उपस्थित रहें, इस कार्यक्रम का संचालन सुषमा तारम द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !