कांकेर..8 साल के मासूम लड़के की रेप के बाद हत्या..फैली सनसनी

0

 कांकेर..8 साल के मासूम लड़के की रेप के बाद हत्या..फैली सनसनी




कांकेर/ चारामा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़के ने 8 साल के लड़के को हवस का शिकार बनाया। फिर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने बताया कि नाबालिग पोर्न वीडियो देखने का आदी था। वारदात के समय नशे की हालत में भी था, मृतक हरेश कक्षा तीसरी का छात्र था। वह शनिवार शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हरेश को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था। जांच में पता चला कि, नाबालिग आरोपी ने शनिवार (18 मई) को एक दुकान से फ्रूटी खरीदी और हरेश को पिलाने के बहाने पहाड़ ले गया। यहीं उसने वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने सोमवार सुबह उस नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हरेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया। नाबालिग ने बताया कि, उसने गलत काम करने के बाद किसी को बता देने के डर से चाबी में लगे पट्टे से बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों के साथ गड़िया पहाड़ से शव बरामद किया है। ग्राम लखनपुरी के गड़िया पहाड़ में बच्चे की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। इस इलाके में कम लोग जाते हैं। दो दिन पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !