नगर पंचायत के बैनर तले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा

0

 नगर पंचायत के बैनर तले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा


उत्तम साहू 

नगरी/ 17 मई 2025/ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के तहत भारत माता के जयकारों और तिरंगा झंडे को लहराते हुए आज नगरी में शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के इस यात्रा में नगर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, रवि दुबे,अजय नाहटा, नागेंद्र शुक्ला,जनपद अध्यक्ष महेश गोटा,भरत निर्मलकर, रुपेंद्र साहू, शुभम यदू, मोहन नाहटा,बंटी जैन सहित नगर पंचायत के सभी पार्षद एवं अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए, यात्रा शाम 5 बजे नगर पंचायत से शुरू हुई और शहीद स्मारक पर समाप्त हुई,यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लहराते भारत माता के जयकारों के साथ शान से निकली तिरंगा यात्रा, सभी लोगों ने देश के वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सभी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कठोर निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार आतंकियों को सबक सीखाने भारतीय सेनाओं द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। तिरंगा यात्रा का गरिमामय और अनुशासन के साथ आयोजन हुआ। आज आयोजित इस तिरंगे यात्रा का उद्देश्य आमजनों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। 









Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !