16 जून से होगा प्रदेश के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र..होंगे शाला प्रवेश उत्सव

0

 16 जून से होगा प्रदेश के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र..होंगे शाला प्रवेश उत्सव




रायपुर/ छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके साथ हीं स्कूलों में नया एडमिशन भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, एडमिशन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पहले से हीं पूरी कर ली गईं हैं।विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और मिशन संचालकों को पत्र जारी कर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। यह आयोजन राज्य के सभी स्कूलों, संकुलों, ब्लॉकों और जिलों में एक साथ प्रारंभ किया जाएगा।


शिक्षा विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, सुंदर और सीखने के लिए प्रेरित करने वाला वातावरण मिल सके। इसके तहत न केवल शिक्षण पद्धति में नवाचार होगा, बल्कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं, रचनात्मक गतिविधियों और समावेशी शैक्षणिक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं दो पालियों में चलने वाले स्कूलों (में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।


 


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !