अरुण सोम पेंशनर्स समाज नगरी में शामिल हुए..संघ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

0

 

अरुण सोम पेंशनर्स समाज नगरी में शामिल हुए..संघ ने किया गर्मजोशी से स्वागत 



उत्तम साहू 

नगरी सिहावा/ छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग में वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए सफलता पूर्वक अधिवार्षिकी पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के उपरांत अरुण कुमार सोम ने छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी में उपस्थित होकर पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण किया । पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष आर एल देव संरक्षक ए एल बनपेला ने उनका गुलाल बंदन लगाकर तथा श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया । इस अवसर पर के एस परिहार, दीक्षित जी , बी एस सुरेशा, पी आर चंद्रवंशी, के के सोम, एम आर चनाप , एस के नाग, एल एस गजपाल, अलका गजपाल, शकुन कश्यप, जी एस वर्मा, जी सी साहू, डी एस ध्रुव, डी एन शर्मा, एस पी ग्वाले सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे और उन्होंने अरुण सोम को बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !