शर्मनाक घटना...छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

0

 शर्मनाक घटना...छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार




बलौदाबाजार/ नाबालिक छात्रा के साथ स्कूल में परीक्षा में पास कराने की बात कहते हुए, छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 16 जून को छात्रा के परिजनों द्वारा थाना सुहेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09.06.2025 को पढ़ाई के दौरान स्कूल में प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री के साथ परीक्षा में पास कराने की बात कहते हुए, शिक्षक शैलेश वर्मा द्वारा छेड़छाड़ किया गया है। पुत्री द्वारा डर के मारे पहले यह बात किसी को नहीं बता पाई थी, फिर 14 जून को हिम्मत करके उक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 127/2025 धारा 74 बीएनएस, 9C, 10 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी सुहेला को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना सूहेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक शैलेश कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया की नाबालिक पुत्री के साथ स्कूल में छेड़छाड़ करना स्वीकार किया गया। जिसके बाद प् आरोपी शिक्षक को दिनांक 17.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया ।


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !