संजय नगर कुरूद के सुने मकान में हुए पुराने चोरी के मामले का खुलासा-दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

 संजय नगर कुरूद के सुने मकान में हुए पुराने चोरी के मामले का खुलासा-दो आरोपी गिरफ्तार

चांदी के पायल,सिक्के एवं नगदी सहित 17,300/-रूपये का सामान हुआ बरामद



          उत्तम साहू .. धमतरी दिनांक ‌10.07.2025

संक्षिप्त विवरण थाना कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 23 जनवरी 2025 को संजय नगर कुरूद निवासी प्रार्थी कांतु चंद्राकर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम हेतु पीढ़ी (जिला महासमुंद) गया हुआ था। लौटने पर दिनांक 27 जनवरी को उसने पाया कि उसके घर का मुख्य दरवाजा एवं अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर अलमारी का लॉक भी टूटा पाया गया, जिसमें से 06 जोड़ी चांदी की पायल, 12 नग चांदी के सिक्के, 01 जोड़ी सोने की टॉप्स तथा 10,000/- रूपये नगद (500-500 के नोटों में) सहित कुल 70,000/- रूपये मूल्य का सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


▪️धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मामले में निरंतर पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान भोयना थाना अर्जुनी निवासी सुरेश तिवारी एवं चिवरी थाना कुरूद निवासी विजय सेन उर्फ बिसंभर सेन को संदेहास्पद अवस्था में घूमते पाए जाने पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने संजय नगर कुरूद स्थित उक्त मकान में जनवरी 2025 में चोरी करना स्वीकार किया।


दोनों आरोपियों का धारा 23 साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरेण्डम कथन लिया गया, तथा उनकी निशानदेही पर चोरी गए 02 नग चांदी के पायल और 07 नग चांदी के सिक्के जिनकी अनुमानित कीमत 17,300/-रूपये है, बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनांक 09.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।


आरोपी (01) सुरेश तिवारी पिता स्व. अजय तिवारी, उम्र 35 वर्ष, साकिन भोयना, थाना अर्जुनी, (02) विजय सेन उर्फ बिसंभर सेन पिता टीकम सेन, उम्र 30 वर्ष, साकिन चिवरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)


उक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से उनि.ईश्वर साकार,आर.लुकेश सिन्हा, गोपाल चंद्राकर, शैलेंद्र बंजारे एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।


▪️धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे घरों को लंबे समय के लिए खाली छोड़ते समय पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी पुलिस को दें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !