धमतरी जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर ने किया आदेश जारी

0

 धमतरी जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर ने किया आदेश जारी 

जिले में अब तक 303 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज



उत्तम साहू 

धमतरी/ भारी बारिश के चलते धमतरी जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि नगरी क्षेत्र में भारी बारिश होने से नदी नाले उफान पर है इसके कारण कई गांव ब्लाक मुख्यालय से कट गया है, लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है और नदी-नाले अब उफान पर आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

जिले में एक जून से अब तक 303.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 385 मि.मी. कुकरेल तहसील और सबसे कम 165.1 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 382.9 मि.मी., नगरी तहसील में 328 मि.मी., बेलरगांव तहसील में 270 मि.मी., कुरूद तहसील में 279.2 मि.मी. और भखारा तहसील में 316.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

 जिले में आज की औसत वर्षा 28.8 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 40 मि.मी., कुरूद तहसील में 28.8 मि.मी., मगरलोड में 15 मि.मी., नगरी में 4.6 मि.मी., भखारा में 68.5 मि.मी., कुकरेल तहसील में 42 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 2.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !