बिरगुड़ी में हरेली त्योहार बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मनाया गया
पत्रकार उत्तम साहू
नगरी/ युवा प्रभाग हल्बा समाज बिरगुड़ी के द्वारा छ.ग के पहले लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर हरेली महोत्सव आयोजित कर शक्ति भवन बिरगुड़ी में मनाया गया। इस दौरान पारंपरिक खेल कब्बडी,रसाकसी, गोला फेक,कुर्सी दौड़,मटकी फोड़ आदि खेलो का आयोजन किया गया। जिसे देखने भारी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्तिथि रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम थे, इस मौके पर उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की संस्कृति,परम्परा और तीज त्यौहार आत्मा है। कृषि से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व है हरेली। सामाजिक समरसता का त्यौहार है। इस तरह का आयोजन आंनद के साथ एकता प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुमन बिसेन अध्यक्ष हल्बा समाज,सिरधन सोम जनपद सदस्य, अमृत नाग सरपंच,अकबर कश्यप उपसरपंच,नरेंद्र कश्यप,मनोज कश्यप,राजेश कश्यप,रविन्द्र गौर,भोजराज नाग,हेमिन बाई बिसेन,सत्यवान समुंद, बुधेश नायक, गोवर्धन नाग, शुभम गौर,खेमराज कश्यप,विकास शांडिल्य, शीतल भंडारी,चूड़ामडी सोम आदि उपस्थित रहे।


