📢 दंतेवाड़ा में बड़ी कामयाबी : 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। जिले में 71 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में कई कुख्यात नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर भारी इनाम घोषित था।
🔹 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख का इनाम
बामन मड़काम – 8 लाख रुपये
शमिला कवासी – 5 लाख रुपये
गंगी बारसे – 5 लाख रुपये
इन नक्सलियों पर जंगल काटने, पेड़ गिराने और पुलिस बल पर हमले जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहने के आरोप थे।
🔹 मिलेगा पुनर्वास योजना का लाभ
राज्य सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास और सहायता योजनाएं सुनिश्चित की हैं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।
अधिकारियों का मानना है कि इस सामूहिक आत्मसमर्पण से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति और मजबूत होगी।

