कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0

 कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ 8 पुरुष और 13 ,महिलाओं ने  किया आत्मसमर्पण



सरोना से डा.बलराम साहू 

कांकेर। कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कुएमारी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 13 महिला और 8 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 4 DVCM, 9 ACM और 08 पार्टी सदस्य शामिल है। जिनके पास 03 एके-47 रायफलें, 4 SLR, 2 इंसास, 1 BGL समेत कई हथियार मिले है। इसके अतिरिक्त कामतेडा कैंप में 50 नक्सली BSF के पास मौजूद है। इस मामले में भी जल्द बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। सभी नक्सली अंतागढ़ क्षेत्र में सक्रिय थे। कुछ दिन पहले ही कामतेड़ा कैंप में 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

 21 नक्सलियों के सरेंडर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किए हैं। 13 महिला और 8 पुरुष ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों से 3 AK 47, इंसास 2, रायफल, लांचर सहित कुल 18 हथियार भी मिले हैं। इनमें DVCM लेवल के 4 नक्सली है, मैं सभी का स्वागत करता हूं। ऐसा फैसला लेकर इन लोगों ने सैकड़ों जान को जाने से बचाया है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !