छत्तीसगढ़ की बेटी लखनी साहू को “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर देशभर में प्रदेश का मान बढ़ाया है। कोरबा जिले की ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका लखनी साहू को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया।
यह पुरस्कार लखनी साहू के समाजसेवा, समर्पण और कर्मनिष्ठा की पहचान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि साहू ने समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके कार्य युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण की दिशा में प्रेरित करेंगे।

