धमतरी पुलिस द्वारा ग्राम बोडरा एवं ग्राम हरदी में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं नशामुक्ति पर दिया गया मार्गदर्शन

0

 

धमतरी पुलिस द्वारा ग्राम बोडरा एवं ग्राम हरदी में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं नशामुक्ति पर दिया गया मार्गदर्शन


उत्तम साहू 

दिनांक: 14 नवम्बर 2025 धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस चौकी करेली बड़ी द्वारा ग्राम बोडरा तथा ग्राम हरदी में सुरक्षा जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर अपराध, यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


NSS शिविर में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम  

ग्राम बोडरा (थाना मगरलोड) में आयोजित NSS शिविर में पुलिस चौकी करेली बड़ी की टीम द्वारा विद्यार्थियों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई–  

साइबर अपराध के प्रकार एवं उनसे बचाव के उपाय।  

ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं ठगी से सतर्क रहने के तरीके।  

नशे के दुष्परिणाम और नशामुक्ति का महत्व।  

यातायात नियमों का पालन एवं हेलमेट/सीट बेल्ट की आवश्यकता।  


कार्यक्रम में करेली बड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे, केयशवंत राव मेधावाले महाविद्यालय मगरलोड के प्राचार्य, व्याख्याता, स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


 बाल दिवस पर सुरक्षा जागरूकता एवं रंगोली प्रतियोगिता  

बाल दिवस के अवसर पर ग्राम हरदी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में पुलिस चौकी करेली बड़ी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, घर एवं विद्यालय में सुरक्षित व्यवहार तथा असामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखने की जानकारी दी गई।  


साथ ही सुरक्षा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेन, कॉपी, पानी की बोतल, ड्रॉइंग कलर्स आदि पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।


 धमतरी पुलिस की अपील  

धमतरी पुलिस सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे साइबर अपराध, नशे और यातायात नियम उल्लंघन से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !