दलदली अ में बाल दिवस का आयोजन संपन्न

0

⭕ दलदली अ में बाल दिवस का आयोजन संपन्न

⭕ एफएलएन मेला शिक्षा को रोचक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है- महेश्वर सिंह जयसिंधु


उत्तम साहू 

नगरी..राज्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 14 नवंबर 'बाल दिवस' को एफ एल एन मेला का आयोजन हुआ. शासकीय प्राथमिक शाला दलदली अ में आयोजित मेले में प्राथमिक शाला बिलभदर, दलदली ब एवं चचानवाही के विद्यार्थी, शिक्षकों के साथ पालक भी उपस्थित हुए. 'करके देखबो सीख के राहीबो' की भावना से प्रेरित मेले में खेल, गणितीय प्रयोग, भाषा आधारित गतिविधियां, स्टॉल के माध्यम से टी एल एम का प्रदर्शन हुआ. इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता कौशल का विकास करना था. ताकि वह पढ़ने लिखने और बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को सहजता से समझ सके.


 मेले में मुख्य रूप से सरपंच चित्ररेखा कुंजाम उपस्थित रहीं. संकुल केंद्र कर्राघाटी के संकुल प्रभारी महेश्वर सिंह जयसिंधु ने कहा कि यह मेला बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और शिक्षा को रोचक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के स्तर पर सीखने को आनंदमय बनाने के मुहिम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किसून राम ध्रुव, परस राम ध्रुव, कविता, सुर्यनारायण राव, राजकुमार शील, गणेश राम ध्रुव, सरस्वती कोसरे, स्मिता मरकाम, दीक्षा सुर्यवंशी, सरिता ध्रुव उपस्थित रहीं.

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !