जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का सफल आयोजन

0

 

जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का सफल आयोजन


उत्तम साहू 

धमतरी, 22 दिसंबर 2025/ जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का आयोजन आज विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन, धमतरी में हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।

जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट पंथी नृत्य दलों ने सहभागिता की। इनमें ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल, ग्राम मोतिमपुर (विकासखंड मगरलोड) तथा जग के अंजोर पंथी नृत्य दल, ग्राम करेठा (विकासखंड एवं जिला धमतरी) शामिल रहे। दोनों दलों द्वारा प्रस्तुत पंथी नृत्य की आकर्षक, अनुशासित एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन में जग के अंजोर पंथी नृत्य दल, ग्राम करेठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल, ग्राम मोतिमपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों दलों की प्रस्तुतियों की उपस्थित दर्शकों एवं अतिथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए चयनित दोनों दल 26 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक विकासखंड नवागढ़, जिला बेमेतरा में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव में सहभागिता करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागी दलों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !