जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 22 दिसंबर को
उत्तम साहू
धमतरी, 19 दिसंबर 2025/ जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 22 दिसंबर को स्थानीय विंध्यवासिनी वार्ड, गौशाला मैदान स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी लोक कलाकार एवं दल—जैसे पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी एवं अन्य पारंपरिक लोकनृत्य दल—को 22 दिसंबर को प्रातः 10 बजे सामुदायिक भवन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

