मगरलोड.."धधका मणिकंचन केंद्र: आग की लपटों में विलीन हुए 4 ई-रिक्शा, इलाके में हड़कंप "
भीषण आग से लाखों का नुकसान, कई मशीनें स्वाहा
उत्तम साहू
धमतरी/मगरलोड: धमतरी जिले के मगरलोड नगर पंचायत स्थित मणिकंचन केंद्र में आज भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आग लगने की खबर मगरलोड क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई।
घटना का विवरण
आग इतनी भयानक थी कि मणिकंचन केंद्र में रखे कीमती सामान और मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से 4 ई-रिक्शा और फटका बेलन मशीन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए हैं। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
काफी इंतजार के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। मौके पर नगर पंचायत के सब इंजीनियर, पीआईयू (PIU) और अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित हैं और आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

