औंसर में स्वच्छता का निरीक्षण, राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने की सराहना

0

 औंसर में स्वच्छता का निरीक्षण, राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने की सराहना


उत्तम साहू 

विकासखंड पाटन। ग्राम औंसर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद, वॉटर एड संस्था के जिला समन्वयक सौरभ तथा स्वच्छ भारत मिशन पाटन के संकुल प्रभारी नरेश साहू उपस्थित रहे।



निरीक्षण दल ने ग्राम के सेग्रिगेशन यार्ड, शौचालय, राजीव गांधी सेवा केंद्र सहित विभिन्न स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभिलाषा आनंद ने ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा संग्रहण प्रणाली तथा गीला–सूखा कचरा पृथक्करण के बेहतर प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को वेस्ट मैनेजमेंट और जनजागरूकता को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।



स्वच्छता सप्ताह के तहत हुए इस निरीक्षण में ग्राम पंचायत औंसर–डिघारी की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।

इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल, उपसरपंच भूपेश निर्मलकर, पंच गजेन्द्र भारती, रोशनी चतुर्वेदी, श्यामा भारती, त्रिवेणी भारती, अनीता ठाकुर, सचिव शशि वर्मा सहित कुंती धनकर, शशि महिपाल, अनीता वर्मा, मंजू ठाकुर, कृष्णा बैरागी, मनीषा तथा सभी स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।


निरीक्षण दल ने ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायी मॉडल कहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !