गांव में अधेड़ की नृशंस हत्या, टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट

0

गांव में अधेड़ की नृशंस हत्या, टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट



सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमदेई गांव में 50 वर्षीय अधेड़ की टांगी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामजतन पनिका (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजनों की नजर घर के आंगन में खून से सने शव पर पड़ी, तो परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात हमलावर की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं से छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !