सीटू के प्रतिनिधियों ने श्रम अन्न सहायता योजना के सफल क्रियान्वयन पर कलेक्टर का जताया आभार

0


सीटू के प्रतिनिधियों ने श्रम अन्न सहायता योजना के सफल क्रियान्वयन पर कलेक्टर का जताया आभार


उत्तम साहू 

धमतरी, 15 दिसंबर 2025 श्रम विभाग की महत्वाकांक्षी शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के सफल शुभारंभ एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिक संगठन सीटू (सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन्स) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से भेंट कर आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि कलेक्टर की पहल से श्यामतराई सब्जी मंडी में कार्यरत श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक एवं गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना से प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिक, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से आए श्रमिक लाभान्वित हो रहे हैं। इस जनहितकारी पहल के लिए कलेक्टर महोदय एवं श्रम विभाग के श्रम पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा आभार पत्र भेंट कर कलेक्टर एवं श्रम पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

भेंट के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने श्यामतराई सब्जी मंडी क्षेत्र में श्रमिकों के नियमित रोजगार की व्यवस्था तथा श्रमिक वर्ग को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ईएसआईसी अस्पताल के लिए भूमि आबंटन एवं चिन्हांकन की मांग भी रखी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक निराकरण का आश्वासन दिया तथा श्रमिक हितों से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्री नंदकिशोर साहू (श्रम पदाधिकारी), श्री मनीराम देवांगन (जिला अध्यक्ष, सीटू), श्री समीर कुरैशी (राज्य सचिव), श्री अशोक ध्रुव (उपाध्यक्ष), श्रीमती ललिता साहू (मिड-डे मील महासचिव) सहित श्रीमती उकेश्वरी साहू, श्री दुर्गा नेताम, श्रीमती सविता ध्रुव एवं श्री दिनेश जगड़े उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !