नगरी वन परिक्षेत्र में हाथी की मौजूदगी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

0

 

नगरी वन परिक्षेत्र में हाथी की मौजूदगी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील


उत्तम साहू 

नगरी। धमतरी वन मंडल अंतर्गत नगरी परिक्षेत्र के तुमबाहरा क्षेत्र में एक हाथी की उपस्थिति दर्ज की गई है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 दिसंबर 2025, समय शाम 5.00 बजे, एक हाथी कक्ष क्रमांक 338, 337 होते हुए 349 C/L की ओर गया है। हाथी की जीपीएस लोकेशन 20.417623N, 81.986276E दर्ज की गई है।

वन विभाग ने बताया कि वर्तमान में मकान हानि, जन हानि अथवा फसल हानि की कोई सूचना नहीं है। हाथी उत्तर तुमबाहरा परिसर में विचरण कर रहा है। परिक्षेत्र सहायक तुमबाहरा एवं परिक्षेत्र नगरी की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग द्वारा भैंसामुड़ा, मटियाबहरा, तुमबाहरा, चारगांव, जबर्रा, बिलभद्दर, कल्लेमेटा, डोंगरडुला, संबलपुर, अमाली, छिपली, गोरेगांव सहित आसपास के ग्रामों को अलर्ट किया गया है।

इस अभियान का नेतृत्व दल प्रमुख झम्मन कश्यप (SCFO) कर रहे हैं। टीम में रामकुमार ध्रुव (BFO), शेख अब्दुल कादिर (BFO), राजाराम साहू (BFO), तुलाराम ध्रुव, गणेश मरकाम (समिति अध्यक्ष) एवं दूजलाल साहू शामिल हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए, सतर्क रहें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं हाथी दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी वन कर्मचारी या वन विभाग को सूचित करें। विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !