शोक समाचार..निधन डिकेश कुमार निर्मलकर
उत्तम साहू
अत्यंत दुःख एवं गहरे शोक के साथ सूचित किया जाता है कि नगर पंचायत नगरी, वार्ड क्रमांक 8, बूढ़ा राव के मूल निवासी स्वर्गीय डिकेश कुमार निर्मलकर का आज आकस्मिक निधन हो गया।
स्वर्गीय डिकेश कुमार निर्मलकर पिछले कुछ वर्षों से जनपद पंचायत में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा उन्हें सभी के बीच प्रिय बनाती थी। उनका इस प्रकार अचानक चले जाना न केवल परिवार, बल्कि पूरे नगर और परिचितजनों के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
इस दुःखद समाचार से सभी स्तब्ध और मर्माहत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवार को यह गहरा दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम दिनांक: 23/12/25 (बुधवार) को समय: प्रातः 10 बजे
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शांति ॐ

