धान खरीदी केंद्र नुनेरा में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट : पाली से ज्ञान शंकर तिवारी
पाली/नुनेरा। धान खरीदी केंद्र नुनेरा में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय किसानों ने खरीदी में हो रही देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र में किसानों का धान समय पर नहीं खरीदा जा रहा है, जिसके कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसान कई दिनों से केंद्र का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद खरीदी प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही है।
सभा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।
धरना स्थल पर प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में ग्रामीण जिला अध्यक्ष कोरबा मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पाली यशवंत लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम, दुलेश्वरी सिदार, खिलावन तिवारी, राजेश पूरी गोस्वामी, सरदेशी राम देवांगन, सुकालू राम पटेल, कादिर हुसैन, शिव दास मानिकपुरी,
ज्ञान शंकर तिवारी, अमरिका पटेल, कृष्णा अहीर, शंकर सिंह, रमेश अहीर, शुभम शुक्ला, प्रकाश तिवारी, महेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण सिंह राजपूत, पंचराम, डीके आदिले, कमल दास, दीपक जायसवाल, सुरभवन कंवर, अनूप कंवर, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, ठंडाराम, कुशाल सिंह, राधे देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

