अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू समाज नगरी द्वारा PSC में चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया गया
उत्तम साहू
नगरी। अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, तहसील साहू समाज नगरी द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं अन्य सेवाओं में चयनित अधिकारियों, नव-नियुक्त कर्मचारियों तथा सेवा-निवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से प्रथम रैंक प्राप्त देवेंद्र कुमार साहू (डिप्टी कलेक्टर), गौरव साहू (सहायक संचालक), वैभवी साहू (महिला एवं बाल विकास), चंद्रभान साहू (आबकारी उपनिरीक्षक) सहित अन्य चयनित अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आराधना साहू के स्वागत गीत तथा बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई। चयनित अधिकारियों ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पाठ्य सामग्री के चयन तथा सफलता के सूत्रों पर मार्गदर्शन दिया और बच्चों के प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दिए। गौरव साहू ने समाज के लिए हमारी भूमिका पर विचार रखते हुए मां कर्मा एवं तेलीन भक्तिन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से समाज के इतिहास व मूल्यों को जानने की आवश्यकता पर बल दिया।
संरक्षक दीनानाथ साहू (राजिम तेलीन मंदिर समिति) ने सामाजिक एकता, बच्चों के समाज से जुड़ाव, तथा अपनी ज्योतिषीय शोध को विज्ञान से जोड़ते हुए स्वास्थ्य, दिनचर्या और खानपान पर उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने अपने शोध पर 54 देशों एवं जर्मनी से प्राप्त विशेष फेलोशिप की जानकारी भी दी। अतिथि ए. एल. बनपेला ने समाज के बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पर बधाई देते हुए कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कवल साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता पर जोर दिया। अध्यक्ष लोमश साहू ने अतिथियों—अरुण सार्वा, हृदय साहू, पुनीत राम साहू, योगेंद्र साहू, भुनेश्वरी साहू, एम. एल. साहू, प्रकाश साहू, गौतम साहू, सेवानिवृत्त अरुण साहू, मदन नाग सहित सभी नवनियुक्त कर्मचारियों एवं चयनित अतिथियों—का उनके माता-पिता सहित स्वागत एवं सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पदुम लाल साहू एवं यशपाल साहू ने किया। के. पी. साहू तथा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष लोचन साहू, भूषण साहू, पवन साहू, विजय साहू, थम्मन साहू, लक्ष्मीकांत साहू, दिनेश साहू, दूधेश्वर साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

