राजपुर नगरी में 22 जनवरी को माता पहुचानी, 23 जनवरी को वार्षिक देव मेला

0

 


राजपुर नगरी में 22 जनवरी को माता पहुचानी, 23 जनवरी को वार्षिक देव मेला

लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा का होगा भव्य संगम



                      पत्रकार उत्तम साहू 

नगरी। विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माता पहुचानी एवं वार्षिक देव मेला का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ किया जा रहा है। ग्रामवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माता पहुचानी का आयोजन 22 जनवरी 2026 को तथा वार्षिक देव मेला 23 जनवरी 2026 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

ग्राम गायता श्री राजकुमार वट्टी, देव समिति अध्यक्ष श्री धनराज मरकाम, ग्राम पंचायत सरपंच श्री उत्तम नेताम, ग्राम पटेल गिरधर सिंह वट्टी सहित रामस्वरूप नेताम, रोहिदास नेताम, प्रेमलाल नेताम, रामदास बघेल, दयाराम नेताम, ओंकारदास मानिकपुरी, पूनम प्रजापति, जागेश्वर सिंह मरकाम, देवलाल कुंजाम एवं नवल सिंह मरकाम ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन शामिल होते हैं।

22 जनवरी को माता पहुचानी के अवसर पर देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना, पारंपरिक गीत-संगीत एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस दौरान ग्रामवासी माता को अर्पण कर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। आयोजन में महिला एवं पुरुषों की सामूहिक सहभागिता देखने को मिलेगी।

23 जनवरी को वार्षिक देव मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिनभर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां होंगी। मेले में पारंपरिक पूजा के साथ विभिन्न दुकानों, झूलों और ग्रामीण उत्पादों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बच्चों सहित श्रद्धालुओं को विशेष आनंद मिलेगा।

मेले का प्रमुख आकर्षण 23 जनवरी की रात्रि 9 बजे नयापारा बेलरगांव से आमंत्रित लोक संध्या पार्टी द्वारा दी जाने वाली भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जो पूर्वपारा में आयोजित की जाएगी। लोक कलाकार छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस लोक संध्या को लेकर गांव के युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता पहुचानी एवं वार्षिक देव मेला में सहभागिता करें और आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !