ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास का हरदीबाजार में भव्य स्वागत
पूर्व विधायक सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कोरबा/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के नवनियुक्त अध्यक्ष कौशल श्रीवास के सम्मान में हरदीबाजार में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, रामशरण कंवर, मीरा कंवर, सैयद कलाम, शत्रुहन यादव, रमेश अहीर, लक्ष्मी बंजारे, विकास सिंह, इशाक खान, मंगलदास, मुकेश बर्मन, शुभम शुक्ला, हिमांशु जायसवाल एवं गुलशन जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से कौशल श्रीवास का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कौशल श्रीवास के नेतृत्व में हरदीबाजार ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
अपने संबोधन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और जोशीला बना रहा।

