कोसरिया धोबी समाज का वार्षिक महाधिवेशन 1 मार्च को उमरकोट में

0

 


कोसरिया धोबी समाज का वार्षिक महाधिवेशन 1 मार्च को उमरकोट में



उत्तम साहू 

नगरी (सिहावा)। कोसरिया धोबी समाज छत्तीसगढ़–उड़ीसा राज का वार्षिक महाधिवेशन इस वर्ष 1 मार्च 2026 को उड़ीसा प्रांत के उमरकोट परिक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इस महाधिवेशन में दोनों प्रांतों के कुल 9 परिक्षेत्रोंसिहावा, नवागढ़, कांकेर, पलना, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, उमरकोट एवं कालीपुर (जगदलपुर) के कोसरिया धोबी समाज के सामाजिक बंधु-बांधवों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी।

महासभा के अध्यक्ष एस. पी. ग्वाले ने बताया कि महाधिवेशन में समाज से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें सामाजिक समस्याओं का निराकरण, आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना, अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान, सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर विचार-विमर्श, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के त्याग पर जागरूकता, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना तथा समाज के समग्र विकास हेतु महासभा राशि का वितरण प्रमुख रूप से शामिल है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि महाधिवेशन में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी परिक्षेत्रों को आमंत्रण पत्र जारी किए जा चुके हैं। अध्यक्ष एस. पी. ग्वाले ने समाज के सभी परिक्षेत्रों के सामाजिक जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाधिवेशन को सफल बनाएं।

महाधिवेशन के सफल आयोजन हेतु महासभा अध्यक्ष एस. पी. ग्वाले, सचिव लोचन निर्मलकर, सह-सचिव निरंजन नाग, कोषाध्यक्ष कैलाश नायक, महामंत्री उमाशंकर कौशिक, संगठन सचिव धुनीलाल ग्वाले, संरक्षक मिलुराम नाग एवं रामलाल नाग सहित सभी परिक्षेत्रों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !