तेंदूपत्ता शाखकर्तन प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा कार्यशाला संपन्न

0

 

तेंदूपत्ता शाखकर्तन प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा कार्यशाला संपन्न


उत्तम साहू 

नगरी। प्राथमिक वनोंपज सहकारी समिति अमाली द्वारा तेंदूपत्ता शाखकर्तन प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, संग्राहक सदस्यों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष नगरी श्री हृदय साहू एवं विशेष अतिथि जिला यूनियन धमतरी के जिला अध्यक्ष श्री सोमनाथ सोम उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत अमाली की सरपंच श्रीमती हिरौंदी बाई, समिति अध्यक्ष श्री विशाल राम ओटी, प्रबंधक निर्राबेड़ा श्री हुलास सोन, पोषक अधिकारी श्री झम्मन लाल कश्यप, फड़ अभिरक्षक श्री मुनीर खान सहित संचालक मंडल सदस्य सरजू राम साहू, गणेशाराम यादव, कमलेश नाग, जानकीबाई साहू, अशोक यादव, मिथिला मरकाम तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री हृदय साहू ने अपने संबोधन में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए वैज्ञानिक तरीके से शाखकर्तन करने और वनाग्नि से बचाव के उपायों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण से जहां तेंदूपत्ता की गुणवत्ता बेहतर होगी, वहीं जंगलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से तेंदूपत्ता शाखकर्तन का शुभारंभ किया गया। संग्राहक सदस्यों को शाखकर्तन की विधि, सुरक्षा मानकों एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन समिति प्रबंधक श्री युवराज पटेल ने किया। कार्यशाला में आसपास के ग्रामों से आए संग्राहक सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !