स्कूल पारा लिखमा घुटकेल में गायत्री एक कुंडिय महायज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
उत्तम साहू
लिखमा घुटकेल। ग्राम लिखमा घुटकेल के स्कूल पारा स्थित नर्मदेश्वर महादेव समिति प्रांगण में गायत्री परिवार के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ गायत्री एक कुंडिया महायज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
महायज्ञ का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। गायत्री परिवार के सदस्यों ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध होता है, समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में नैतिक और आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम के अनेक दंपत्तियों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें प्रमुख रूप से रमेश नागवंशी–बिंदेश्वरी नागवंशी, रामस्वरूप नागवंशी–घूराई नागवंशी, शत्रुघ्न नागवंशी–अमरौतिन नागवंशी, प्रहलाद नागवंशी–भार्ती नागवंशी, कैलाश नागवंशी–वेदवती नागवंशी, छेद नागवंशी–कमली नागवंशी, मोहन यादव–कांति बाई, गुलाल साहू–रेखा बाई, गोकुल साहू–सत्या साहू, राम कोशरे–परमिला कोशरे, मनोज यादव–सुनीता यादव तथा कन्हैया यादव–मनसीर यादव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महायज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक बताया।

