शिक्षक की निर्मम हत्या, जमीन विवाद में खूनी अंजाम

0

 

 शिक्षक की निर्मम हत्या, जमीन विवाद में खूनी अंजाम



सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए शव को जला भी दिया और फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज रोज की तरह बुधवार शाम ट्राइसाइकिल से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने क्रूरता की हद पार करते हुए शव को घसीटकर घर के पीछे ले गया और उसे आग के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, इस निर्मम हत्या ने गांव में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !