मारपीट मामले में फरार तीन आरोपीयों को केरेगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,
उत्तम साहू
धमतरी। 12 मार्च 26 जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत केरेगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक पुराने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले भर में फरार आरोपियों और न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना केरेगांव पुलिस ने वर्ष 2024 के मारपीट से जुड़े प्रकरण क्रमांक 54/24 में कार्रवाई की।
बताया गया कि इस मामले में आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। केरेगांव पुलिस ने लगातार पतासाजी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम सलोनी निवासी कल्याण सिंह बंजारे (60 वर्ष), उनकी पत्नी जानकी बाई बंजारे (50 वर्ष) और पुत्र ओंकार बंजारे (32 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

