रामनवमी पर निषाद समाज की भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत

0

 

रामनवमी पर निषाद समाज की भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत


उत्तम साहू 

नगरी। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत नगरी में निषाद समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शोभायात्रा समाज के सामाजिक भवन से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, राजा बड़ा, बजरंग चौक होते हुए नगर पंचायत परिसर तक पहुँची।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। नगर पंचायत परिसर में पहुँचने पर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति विनिता कोठारी, पार्षद जयंती टूकेश्वरी साहू, चेलेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, डागेश्वरी साहू, मिकी गुप्ता एवं यश करण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और निषाद समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम और निषाद समाज का संबंध प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है, जो समाज की आस्था और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शोभायात्राएं न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रकट करती हैं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम भी बनती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने निषाद समाज के इस सराहनीय आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !