इंस्टाग्राम दोस्ती बनी साजिश: 14 वर्षीय बालक का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

0

 

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी साजिश: 14 वर्षीय बालक का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग/धमतरी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को फंसाकर अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 वर्षीय बालक को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसाया गया, फिर मिलने के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया गया। बाद में परिवार से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सकुशल छुड़ा लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक महिला ने पहले इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती की। बातचीत बढ़ने के बाद उसने लड़के को दुर्ग के तिरंगा चौक पर मिलने बुलाया। जैसे ही बालक वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।

परिवार के परिचित ने ही रची पूरी साजिश

जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड संजय साहू है, जो पीड़ित परिवार का परिचित और रिश्ते में बालक का मामा बताया जा रहा है। उसी ने महिला हेम पुष्पा साहू के जरिए लड़के को सोशल मीडिया पर फंसाने की योजना बनाई थी।

फिरौती कॉल से खुला राज

12 अप्रैल को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच आरोपियों ने परिवार को फोन कर 1 करोड़ रुपये की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस और साइबर सेल हरकत में आई। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपियों के धमतरी क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली।

धमतरी में दबिश, बालक सुरक्षित बरामद

दुर्ग पुलिस टीम ने धमतरी पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को धर दबोचा। अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

इस मामले में संजय साहू,हेम पुष्पा साहू,शैलेंद्र लहरे,कृष्णा साहू,रविंद्र लहरे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की जरूरत

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कितनी खतरनाक हो सकती है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !