कुएं में कार गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल

0

 

कुएं में कार गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल



नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित कार गहरे पानी से भरे कुएं में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा दिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में उस समय हुआ जब सभी लोग एक निजी क्लास के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम से लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन Maruti Suzuki Ertiga (क्रमांक MH15-JS-1053) बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक खो गया, जिससे कार सीधे पास के गहरे कुएं में जा गिरी।

घटना रात के समय हुई, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से कार को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी सवारों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों में दरगुडे परिवार के पांच सदस्य और उनके चार अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान राखी सुनील दरगोडे, श्रद्धा अनिल दरगोडे, श्रावणी अनिल दरगोडे, सुनील दत्तु दरगोडे और उषा अनिल दरगोडे सहित अन्य के रूप में हुई है।

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !