भाजयुमो का हॉस्टल संपर्क अभियान: छात्रों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह (6 से 12 अप्रैल) के अंतर्गत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा जवाली (रंजना) एवं दीपका (नागिन जोरखी) छात्रावासों में हॉस्टल संपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रावासों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही छात्रों के बीच मिठाई वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाई। दीपका मंडल में मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, रिपक कुमार, गौकरण कंवर, मोनू बंसल, अतुल सिंह, रोहित यादव, आकाश कंवर, विनय यादव, विकास साहू, लड्डन खान, ज्योतेश यादव, आयुष कंवर एवं नीरज कुमार (खालिद खान) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं, जवाली मंडल में मंडल अध्यक्ष हरीश कश्यप, महामंत्री नरेंद्र चौहान, हर्ष चौहान, पुष्कर लाल कश्यप, विजय कश्यप, गणेश कश्यप, राहुल कंवर, प्रफुल्ल कंवर एवं महेंद्र सिंह की उपस्थिति रही।
अभियान के दौरान छात्रों में सरकार की योजनाओं के प्रति उत्साह देखने को मिला और उन्होंने कार्यों की सराहना भी की।

