बस स्टैंड नगरी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: कोयला लेकर लौट रहा वाहन दुकान में घुसा, चालक गंभीर घायल

0

 

बस स्टैंड नगरी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: कोयला लेकर लौट रहा वाहन दुकान में घुसा, चालक गंभीर घायल



उत्तम साहू 

नगरी। नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी घनशु विश्वकर्मा (पिता घुरूव) रोजाना की तरह सुबह करीब 6:30 बजे जंगलपारा से दो बोरी कोयला लेकर अपने वाहन CG 05 W 9391 से लौट रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कमल वस्त्रालय में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना में चालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया, जहां उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए धमतरी रिफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल चालक पेशे से लोहार हैं और रोज सुबह कोयला लाने का काम करते हैं। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद बस स्टैंड इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !