ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

0


ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित


उत्तम साहू 

धमतरी, 27 अप्रैल 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी के कक्ष क्रमांक-01 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07722-238719 और 07722-232249 एवं टोल फ्री नंबर 18002330008 में सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री डी.एम.कनाडे हैं। साथ ही प्रशिक्षु कुमारी पूजा निषाद और हेल्पर श्री महेश्वर ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई है।


कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कंट्रोल रूम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का दायित्व होगा कि वे प्रतिदिन 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिवों से सम्पर्क स्थापित कर उनके ग्रामों में विभाग द्वारा क्रियान्वित जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं ग्रामों में पेयजल की समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराएंगे और प्रत्येक 24 घंटे में उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी लेंगे। साथ ही प्रतिदिन आम जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित प्रपत्र में शिकायत पंजी में दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारियों को अवगत कराएंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !