भाजपा स्थापना दिवस हरदीबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

 

भाजपा स्थापना दिवस हरदीबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


              पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

हरदीबाजार। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हरदीबाजार में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और संगठन की विचारधारा, नीतियों तथा उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी समय में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। इसमें अमित तामकोरिया को जिला संयोजक, रूपविलास गोस्वामी को जिला सहसंयोजक, नरेश टंडन को प्रदेश अनुसूचित जाति प्रतिनिधि तथा कृष्ण पटेल एवं हीरा लाल अहीर को मंडल अध्यक्ष के रूप में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों पर चलने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !