रायपुर में IPL का जुनून हाई, टिकट 2 हजार से शुरू, प्रीमियम सीट 40 हजार तक
रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर में होने वाले IPL मुकाबलों के टिकट रेट लगभग तय हो चुके हैं। आम दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 2000 रुपये रखी गई है, जबकि अलग-अलग स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक खर्च करने होंगे। खास बात यह है कि स्टूडेंट्स को भी 2000 रुपये में टिकट मिलने की संभावना है।
अगर आप मैच का लग्जरी अंदाज में मजा लेना चाहते हैं, तो सिल्वर कैटेगरी के लिए 20 हजार, गोल्ड के लिए 30 हजार और प्लैटीनम सीट के लिए 40 हजार रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं कॉर्पोरेट बॉक्स का अनुभव लेने वालों को करीब 30 हजार रुपये खर्च करने होंगे।
रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में इस बार दो हाईवोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। 10 मई को Royal Challengers Bengaluru की टक्कर Mumbai Indians से होगी, जबकि 13 मई को Royal Challengers Bengaluru का सामना Kolkata Knight Riders से होगा। दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि रायपुर में क्रिकेट का ये महाकुंभ कितनी जल्दी हाउसफुल होता है।

