चलती कार में लगी आग, वाहन जलकर खाक — चालक ने कूदकर बचाई जान

0

 

चलती कार में लगी आग, वाहन जलकर खाक — चालक ने कूदकर बचाई जान



जगदलपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में एक चलती कार में अचानक आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना गायत्री मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही चालक ने तत्परता और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर हट गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !