रेड क्रॉस सोसायटी के जनहितकारी कार्यों के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा राज्यपाल के हाथों सम्मानित

0

 

रेड क्रॉस सोसायटी के जनहितकारी कार्यों के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा राज्यपाल के हाथों सम्मानित

मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट कार्यों पर धमतरी को मिला गौरव


उत्तम साहू 

धमतरी/ कलेक्टर अभिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जनसेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों ने धमतरी जिले को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में धमतरी कलेक्टर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्ष श्री अबिनाश मिश्रा को वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए उल्लेखनीय जनहितकारी कार्यों के लिए माननीय राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के करकमलों से प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर की प्रतिनिधि के रूप में डीपीएम श्रीमती प्रिया उपस्थित रहीं।



यह सम्मान रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी द्वारा सदस्यता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में रेड क्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए हैं।



विशेष रूप से दूरस्थ एवं डूबान क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने, रक्तदान शिविरों एवं जनजागरूकता अभियानों के सफल संचालन जैसे मानवीय कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा गया। रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि धमतरी जिले में सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

समारोह में रेड क्रॉस सोसायटी के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह सम्मान न केवल धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !