पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के आरोपी पति-पत्नी को सिहावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के आरोपी पति-पत्नी को सिहावा पुलिस ने किया गिरफ्तार


उत्तम साहू 

नगरी/ धमतरी जिले  के ग्राम सेमरा में पारिवारिक जमीन विवाद का मामला गंभीर हिंसा में बदल गया, जिसमें एक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। इस मामले के अंतर्गत सिहावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुकेश कुमार साहू ने 9 अप्रैल 2026 को थाना सिहावा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सेमरा स्थित पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर 13 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी कृष्ण कुमार साहू और उनकी पत्नी बिंदा बाई साहू ने उनके पुत्र ताम्रध्वज साहू पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में ताम्रध्वज के सिर पर गंभीर चोट आई। शुरुआत में सामाजिक कारणों से मामला दर्ज नहीं कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें वी.वाई. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 5 मार्च और 10 मार्च को दो बार ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद पीड़ित को पैरालिसिस हो गया।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। सघन जांच, गवाहों के बयान और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार साहू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सिहावा पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने लंबे समय से फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाने में सफलता हासिल की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !