सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत माता तालाब मंदिर परिसर में किया गया स्वच्छता अभियान

0

 

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत माता तालाब मंदिर परिसर में किया गया स्वच्छता अभियान



उत्तम साहू 

नगरी। वन विभाग नगरी सर्कल द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 स्थित माता तालाब मंदिर परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर, आसपास के मार्गों तथा तालाब क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अभियान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक परिसरों की नियमित साफ-सफाई से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।



वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी संजय राउतिया ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में माता तालाब मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया।

अभियान के दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों ने परिसर में कचरा एकत्र कर उसका उचित निपटान किया तथा लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी के महत्व पर भी चर्चा की गई।



स्थानीय लोगों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, जिससे नगर के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल स्वच्छ और आकर्षक बने रहें। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आगे भी विभिन्न स्थानों पर जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !