मगरलोड सीएचसी के नए भवन को मिली 2.50 करोड़ की मंजूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

0

 

मगरलोड सीएचसी के नए भवन को मिली 2.50 करोड़ की मंजूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 30 जुलाई 2026। जिले के विकासखंड मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को जल्द ही नया भवन मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सीएचसी मगरलोड के नवीन भवन निर्माण के लिए ₹2.50 करोड़ (250 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के तहत दी गई है।

राज्य शासन ने प्रदेश के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के लिए कुल 10 करोड़ की मंजूरी दी है, जिसमें धमतरी जिले के मगरलोड सीएचसी को भी शामिल किया गया है। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

नए भवन में मरीजों के उपचार के लिए अधिक सुविधाजनक व्यवस्था, चिकित्सकीय सेवाओं के संचालन हेतु पर्याप्त स्थान तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन उपचार तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को भी नई गति मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शासन का यह निर्णय जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मगरलोड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !