पत्नी बनी कातिल, सोते समय पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; 9 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

0

 

पत्नी बनी कातिल, सोते समय पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; 9 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया



खरगोन (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार खोदरा चिड़िया गांव में एक महिला ने अपने ही पति की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान इडा डुडवे (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के भाई ने 10 जुलाई को चैनपुर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में पुलिस बाहरी व्यक्ति पर शक कर रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, संदेह परिवार के भीतर ही केंद्रित हो गया।

पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी रुमली बाई (35) का व्यवहार संदिग्ध मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एएसपी बिट्टू सहगल के अनुसार पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे अपने पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। उसे डर था कि पति उसे और उनके नौ बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर सकता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 9-10 जुलाई की रात जब इडा डुडवे गहरी नींद में सो रहा था, तभी पत्नी ने कुल्हाड़ी से उस पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महिला ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवाद और अविश्वास के भयावह परिणाम को उजागर करती है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !