भखारा पुलिस का चाकूबाजों पर शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

भखारा पुलिस का चाकूबाजों पर शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी, 10 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में चाकूबाजी, गुंडागर्दी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भखारा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नरेंद्र कुमार पटेल (25 वर्ष) निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा को सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरे मामले में सूचना मिली कि मनीष यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम भिंडरवानी, भिंडरवानी मुक्तिधाम के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूमता दिखाई दे या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करता मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !