आदिवासी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान.. देखें लिस्ट
32 जिलाध्यक्ष, 10 महासचिव और 19 सचिव समेत कई पदों पर नियुक्तियां, जनक राम ध्रुव के नेतृत्व में नई टीम करेगी संगठन का विस्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के अनुमोदन से प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव के नेतृत्व में संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक कार्यकारिणी में 1 संगठन महामंत्री, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 प्रदेश महासचिव, 19 प्रदेश सचिव और 32 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नई टीम को प्रदेशभर में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, आदिवासी समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी जनसेवा और संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी। पार्टी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना भी की है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई टीम के गठन से आदिवासी कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियां तेज होंगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में इसकी भूमिका और अधिक प्रभावी दिखाई दे सकती है।



