शासकीय कन्या स्कूल मगरलोड में गठित हुई शाला प्रबंधन समिति, अध्यक्ष बने मोहन लाल चक्रधारी

0

 

शासकीय कन्या स्कूल मगरलोड में गठित हुई शाला प्रबंधन समिति, अध्यक्ष बने मोहन लाल चक्रधारी



उत्तम साहू,मगरलोड। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पालकों की उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मोहन लाल चक्रधारी को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि देव नंदिनी समिति की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

बैठक में पालक सदस्य नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं चंद्रहास ध्रुव ने मोहन लाल चक्रधारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी पालकों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

समिति के अन्य सदस्यों में दीपा ध्रुव, द्रोणी कंवर, दुर्गा साहू, ईश्वरी ध्रुव, मुकेश कुमार दीवान, धनपत राम सोरी, नरेंद्र कुमार, चंद्रहास ध्रुव, विशालिका निषाद, कौशल्या बाई, सुरेश साहू (स्थानीय निर्वाचन समिति), नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश साहू, पार्षद यादराम गायकवाड़ एवं पार्षद रुक्मणी सिन्हा को शामिल किया गया।

शिक्षाविद सदस्य के रूप में झामेश्वरी देवांगन (अधीक्षिका, आदिवासी कन्या छात्रावास), जानेश्वर साहू (अधीक्षक, आदिवासी बालक छात्रावास), व्याख्याता भारती मरकाम, रोखड़ेश्वरी नेताम, कुंती श्रीवास्तव एवं अंगेशी नेताम को मनोनीत किया गया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य पनेश कुमार सेन समिति के सचिव बनाए गए।

समिति गठन के बाद विद्यालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सभी सदस्यों एवं पालकों ने मिलकर 25 पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !