ग्राम पंचायत देवपुर को मिली पानी टैंकर की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया लोकार्पण

0

 

ग्राम पंचायत देवपुर को मिली पानी टैंकर की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया लोकार्पण

15वें वित्त योजना से 2.10 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ टैंकर, ग्रामीणों को पेयजल संकट में मिलेगी राहत



उत्तम साहू 

नगरी, 25 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत देवपुर में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी टैंकर का लोकार्पण जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। 15वें वित्त जिला पंचायत योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत 2.10 लाख रुपये की राशि से तैयार किए गए इस पानी टैंकर से ग्रामीणों को जल संकट के समय बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने पानी टैंकर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। गांव में पानी टैंकर की सुविधा होने से पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ मांगलिक आयोजनों, आपातकालीन परिस्थितियों और जल संकट के समय ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल सकेगी।



यह कार्य 15वें वित्त जिला पंचायत योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि से ग्राम पंचायत देवपुर की कार्य एजेंसी के माध्यम से पूर्ण कराया गया है। पानी टैंकर की सुविधा उपलब्ध होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत देवपुर के सरपंच आत्माराम नेताम ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य भुनेश्वरी घृतलहरे, उपसरपंच अनिल राय, पूर्व सरपंच आरती ध्रुव, पूर्व उपसरपंच नीलम साहू, पंचायत सचिव संतोष ध्रुव, ग्रामीण अध्यक्ष खेमेंद्र साहू, हनी कश्यप, रवि भट रामगोपाल साहू,सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पंचों की भी विशेष उपस्थिति रही, जिनमें वार्ड क्रमांक 4 की पंच रेशमी भरत, वार्ड क्रमांक 7 के पंच सुरेश कुमार, वार्ड क्रमांक 3 की पंच चंद्रिका साहू एवं पंच अंजु निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !